लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: चर्चित सांसद अमर सिंह के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की सीट पर मतदान 11 सितम्बर को करवाया जाएगा। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने इस बाबत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए आगामी 25 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पहली सितम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। 2 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 सितम्बर नाम वापस लेने की आखिरी तारीख तय की गई है। 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !