लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की जिन ग्राम पंयायतों को वित्तीय वर्ष 2016-17 की परफारमेंस ग्रांट की राशि दी गई है, उस राशि का उपयोग करते हुए विकास कार्य तेजी से करवाए जाएं।यह निर्देश सोमवार को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद दिए। संगठन की प्रदेश कमेटी के सदस्य गोरखपुर के बबलू शाही और संगठन के गोरखपुर जिला महासचिव जितेन्द्र पाल ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री से कहा था कि जिन पंचायतों को परफारमेंस ग्रांट की राशि मिली है, वहां इस राशि का अभी तक समुचित इस्तेमाल नहीं हो सका है। न ही इसके लिए कोई कार्ययोजना बनी है।काफी विवादों के बाद प्रदेश की 73 ग्राम पंचायतों को उपरोक्त परफारमेंस ग्रांट की कुल 699 करोड 75 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इनमें गोरखपुर की सर्वाधिक 37 ग्राम पंचायतों को ग्रांट मिली है। इसके अलावा महाराजगंज की भी 15 ग्राम पंचायतों को उक्त ग्रांट मिली है।
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !