Breaking News

हजरतगंज में लगाए गए मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर, मुकदमा

पुलिन ने कब्जे में लिए पोस्टर,चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: हजरतगंज में दारुल शफा के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों के विवादित पोस्टर लगा दिए गए। इनमें भड़काऊ व भ्रामक बातें लिखी गई थीं। पोस्टर के नीचे सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव का नाम भी लिखा था। पुलिस व नगर निगम की टीम ने आननफानन में ये पोस्टर हटवाए। इस मामले में दारुल शफा चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह लोगों ने दारुल शफा के बाहर आपत्तिजनक पोस्टर लगे देख पुलिस को सूचना दी। पोस्टर के नीचे सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव विकास यादव का नाम व फोटो प्रकाशित थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटवाकर अपने कब्जे में ले लिए। मामले में चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 505(1)(सी) और महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पोस्टर में कुछ भाजपा नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई थी। इन पोस्टरों में विवादित नारों के साथ गलत संदेश प्रसारित करती हुई डॉक्टर और कोरोना मरीजों की फोटो भी लगाई गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *