Breaking News

सघन मास्क चेकिंग में उतरे जिले के आला अधिकारी, दरभंगा में दर्जनों दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई

दरभंगा : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के नेतृत्व में दरभंगा शहरी क्षेत्र में गहन मास्क चेंकिग अभियान चलाया गया तथा प्रतिष्ठानों में मास्क/सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन नहीं पाया गया, उन प्रतिष्ठानों को 10 से 12 सितम्बर 2020 तक के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार के द्वारा सील कर दिया गया। गुरूवार को कुल 13 प्रतिष्ठानों को सील किया गया।

  • डी.एम. व एस.एस.पी. के नेतृत्व में चला मास्क चेंकिग अभियान
  • शहरी क्षेत्र के 13 प्रतिष्ठानों को किया गया सील
  • मास्क चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा

सील किये गए प्रतिष्ठानों एवं उनके प्रोपराइटर के नाम इस प्रकार है :- रहमगंज, लहेरियासराय के चिरंजीवी कुमार का जेवर महल, गौरव कुमार का इलेक्ट्रॉनिक महल और

शशि कुमार का महासेठ पेन्ट्स, नाका नम्बर – 05, दरभंगा के मो0 तरीफ का गुगल कनेक्शन, नाका नम्बर – 06, दरभंगा के मो0 तबव का फेमली कनेक्शन, मिर्जापूर, दरभंगा के राम कुमार के शू-लैंड, लालबाग, मिर्जापूर, दरभंगा के अविनाश केडिया का श्याम लाइट

हाउस, विशाल कुमार का फैन्सी लाइट हाउस, टावर चौक दरभंगा के मुकेश कुमार का मोबाईल जंक्शन एवं राजेश कुमार का जियोमि सेन्टर, लहेरियासराय, दरभंगा के शाहित का न्यू फैशन, दरभंगा टावर के रोहित कुमार का रिंकू खेल स्टोर्स एवं मनीष कुमार का एस0बी0 ज्वेलर्स को सील किया गया है।

इस अभियान में वरीय उप समाहर्त्ता गौरव शंकर, थानाध्यक्ष, लहेरियासराय एवं थानाध्यक्ष, नगर शामिल थे। जिलाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को लगातार मास्क चेंकिग अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है। जिन प्रतिष्ठानों में दूकानदार या ग्राहक के द्वारा मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन नहीं किया जाएगा, उन प्रतिष्ठानों को इसी प्रकार सील किया जाएगा।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *