Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ अभियान को लेकर कमिटी गठित, ऐतिहासिक पहल की चहुंओर सराहना

‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ अभियान को लेकर कमिटी गठित, ऐतिहासिक पहल की चहुंओर सराहना

दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट) : दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 28 के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक ऐसी मुहिम छेड़ी है जिससे समाज नशामुक्त होने के साथ-साथ अपराध मुक्त भी होगा। इतना ही नहीं समाज सुदृढ़ सशक्त और विकसित भी होगा।

रविवार को वार्ड नं 28 के मदारपुर चौक भगवतीस्थान में वार्ड के बुद्धिजीवियों ने एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक स्तर पर वार्ड नं 28 को नशामुक्त बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

नशामुक्त वार्ड नं 28 जागरूकता अभियान

निर्णायक मंडल द्वारा वार्ड नं 28 में नशा के व्यापार और नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ अभियान की मुहिम शुरू करने के साथ साथ एक कमिटी का गठन किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ नाम से व्हाट्स ऐप ग्रुप द्वारा नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत भी देर शाम कर दी गई।

बैठक के उपरांत कमिटी के सभी सदस्यों ने वार्ड नं 28 की सड़कों और गलियों में रैली निकाल कर ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ अभियान की शुरुआत की एवं वार्ड वासियों को इस मुहिम से जुड़कर नशा की ब्रिकी एवं नशापान से जुड़े शिकायत, समाधान एवं सुझाव को लेकर ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ को सफल बनाने की अपील की।

कमिटी गठित नशामुक्त वार्ड नंबर 28

नशा एक अभिशाप है, नशा छोड़ो, घर को जोड़ो। नशा नहीं कभी नहीं नशे का आदी झेलेगा बर्बादी, हर नशा बर्बादी का पैगाम है, नशा छोड़ो रिश्ता जोड़ो, नशे का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार, जन जन की है यही पुकार नशा मुक्त हो सबका घर परिवार आदि नारे लगा रहे थे।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …