डेस्क : बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है. अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी ने मृत्युंजय सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया है. उन पर कोरोना के दौरान डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि पुलिस एसोसियेशन का अध्यक्ष रहने के कारण वे ड्यूटी नहीं कर रहे थे. अपराध

अनुसंधान विभाग के डीआईजी गरिमा मल्लिक की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि मृत्युंजय कुमार सिंह ने कोरोना के दौरान बिहार पुलिस के प्रमुख डीजीपी एस के सिंघल के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की. पुलिस एक अनुशासित बल होता है. उसमें इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा था कि बिहार के डीजीपी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. जबकि बिहार के पुलिस अधिकारी कोरोना की चपेट में आकर मर रहे हैं. मीडिया में दिये गये इसी बयान को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था लेकिन उसका संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है.

उधर बिहार पुलिस एसोसियेशन ने शुक्रवार को अपनी आपात बैठक बुलायी है. बैठक में पुलिस मुख्यालय की ओऱ से उठाये गये कदम के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !