Breaking News

मुफ्त राशन :: 8 लाख 30 हजार लाभुकों को मुुफ्त में गेहूं-चावल बांटा बीते माह यह जिला

डेस्क : बिहार के एक जिले में बीते जून माह में 8 लाख से अधिक लाभुकों को फ्री राशन उपलब्ध करवाया गया। यह जिला बिहार का मुजफ्फरपुर है जहां जुलाई माह का भी राशन वितरण रविवार से शुरू हो गया है। वहीं, जून माह का राशन वितरण मुजफ्फरपुर में समाप्त हो गया है। इसबार जून माह में जिले के आठ लाख 30 हजार लाभुक ने राशन प्राप्त किया है। जबकि, लाभुकों की संख्या जिले में नौ लाख नौ हजार है।

इधर जविप्र विक्रेता लगातार विभाग को राशन कम आवंटन होने की शिकायत करता आ रहा है। उनके द्वारा यही कहा जा रहा था कि हमे लाभुक के बराबर आवंटन नहीं दिया गया है। जिसके कारण लाभुक को विक्रेता के यहां लगातार चक्कर काटना पर रहा था। बावजूद आठ लाख 30 हजार लाभुको को राशन मिला है। वंचित लाभुक पोर्टिबलीटी का सुविधा प्राप्त कर दूसरे विक्रेताओं के यहां से राशन प्राप्त किये ।

File Photo

मुजफ्फरपुर के जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने बताया कि प्रत्येक माह का आवंटन बीते माह मे वितरण किये गये राशन के बराबर हीं होता है। मगर कुछ तकनीकी बाधा के कारण किसी दूसरे विक्रेता के यहां राशन बढ़ जा रहा है और किसी के यहां कम हो जा रहा है। यह बाधा को विभाग दूर करने मे लगा है।

File Photo

इधर प्रखंडो में आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने से विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विभाग को प्रखंड के दूसरे विभाग के पदाधिकारी के प्रभार मे आपूर्ति का संचालन कराना पर रहा है। विभाग जल्द हीं प्रखंडो में खाली पड़े पदों पर एमओ को नियुक्त करेगा। उसके बाद विक्रेता की समस्या दूर हो जाएगी।

Check Also

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …

अजीबोगरीब :: नीतीश के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह डॉक्टर ने लगा दिया कार्टन, मामला मुजफ्फरपुर के SKMCH का

डेस्क। मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *