Breaking News

बिहार :: सहारा इंडिया का मैनेजर सहित दो को 2.5 लाख रूपये जाली नोट के साथ मनु महाराज की टीम ने धर दबोचा, पूछताछ जारी

3पटना : एसएसपी मनु महाराज की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी कर 2.5 लाख रूपये जाली भारतीय मुद्रा के साथ सहारा इंडिया के मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.जानीपुर थाना अंतर्गत कोरियामा गांव के दोनों निवासी हैं.एक का नाम तरूण कुमार सिंह है जबकि दूसरा चन्द्रहास उसका सहयोगी है.

वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि दूरभाष पर सूचना मिली थी कि जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में जाली नोट जमा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस सूचना के आलोक में फुलवारी के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं जानीपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार को मामले की तहकीकात करने एवं घटनास्थल पर तुरंत ही पहुंचने का निर्देश दिया गया.मनु महाराज ने बताया कि सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ पंजाब नेशनल बैंक पर पहुंचे और पूर्व सूचनानुसार सघन जांच पड़ताल की जाने लगी. इसी क्रम में तरुण कुमार सिंह जो सहारा इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं उन्हें एक लाख 50 हजार जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया.

picsart_11-18-09-10-35-600x450उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में तरुण कुमार द्वारा खुलासा किया गया कि उनके एक और सहयोगी बैंक ऑफ बड़ौदा में भी जाली नोट जमा करने गये हैं. पुलिस टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा में जाकर चन्द्रहास नामक व्यक्ति को एक लाख रूपये जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया.

मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से बरामद जाली नोटों के सन्दर्भ में सघन पूछताछ की जा रही है कि यह नोट कहां से लाया गया, जो जानीपुर थाना अंतर्गत कोरियामा गांव के निवासी हैं.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …