Breaking News

सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट :: 7 जख्मी में 4 की हालत नाज़ुक, डीएमसीएच रेफर

डेस्क। सहरसा के जलई इलाके के रही टोला गंडोल में बीती रात एक सिलेंडर ब्लास्ट में 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें DMCH रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित जलई थाना के गरौल गांव की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से गरौल अपने गांव पहुंचे थे। सात मार्च को शादी थी और तीन मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। शादी में भोजन तैयार करने के लिए कई गैस सिलेंडर मंगवाए गए थे। उसी में एक सिलेंडर लीक कर रहा था। जिसकी वजह से आग लग गई और सिलिंडर ब्लास्ट कर गया।

वहीं, इस हादसे में एक साथ सात लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। इसमें चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Check Also

बिहार CET-B.ed. प्रवेश परीक्षा online Apply 09 अप्रैल से, देखें पूरा शिड्युल…

डेस्क। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने सीईटी-बी.एड.-2024 में नामांकन प्रक्रिया की पहल शुरू कर …

बिहार :: लव जिहाद में लिपटी घिनौनी प्रेम कहानी, The Kerala Story कांड दोहराने की फिराक में था इसराफिल

डेस्क। The Kerala Story की कहानी दोहराने की साजिश रच दी गई थी। पीड़ित महज …

नंबर प्लेट पर ‘पापा’ BOSS ‘दादा’ लिखवाना पड़ेगा महंगा, परिवहन विभाग करेगा बड़ी कार्रवाई

डेस्क। वाहन नंबर को बॉस-पापा जैसे स्टाइलिस तरीके से लिखाने पर वाहन चालकों से पहले …