डेस्क। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने LIC के कर्मचारियों के वेतन में 17% बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। वेतन वृद्धि का ये फैसला 1 अगस्त 2022 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से LIC के करीब 1 लाख कर्मचारी और 30 हजार से ज्यादा पेंशनधारियों को फायदा मिलेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी के लिए वेतन वृद्धि का वार्षिक प्रभाव 4,000 करोड़ रुपये देखा जा रहा है। 15 मार्च को बीएसई पर एलआईसी के शेयर 3.4 फीसदी गिरकर 926 रुपये पर कारोबार कर बंद हुए। इस महीने की शुरुआत में केंद्र ने इस साल 1 जनवरी से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 46 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर मूल वेतन का 50 प्रतिशत कर दिया, जिससे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ हुआ।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !