डेस्क। सीतामढ़ी पुलिस ने जिला के टॉप- 10 अपराधियों की सूची में शामिल इंदल महतो को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से नेपाल से दो और बॉर्डर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों अपराधियों के पास से चरस, हथियार, कारतूस के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। खास बात यह कि चार में से एक अपराधी इंदल महतो एक लाख रुपये का इनामी रहा है। इस मामले की पुष्टि एसपी मनोज कुमार तिवारी ने की है।

बताया गया है कि इन दिनों जिला पुलिस जिले के बड़े और कुख्यात वांछित अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी के लिए उनके पीछे पड़ी हुई है। अपराधियों के ठिकाने के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी को को खबर मिली कि कुख्यात अपराधी मोनू सिंह, इंदल महतो, सन्नी सिंह और जितेन्द्र पटेल उर्फ जितेन्द्र राउत उर्फ जेपी नेपाल में छुपे हुए हैं। इस पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने अपराधियों की गिरफ्तारी को सदर डीएसपी राम कृष्णा और जिला तकनीकी शाखा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। यह टीम नेपाल प्रदेश- 2 के उप-महानिरीक्षक को चारों अपराधियों के नेपाल में छिपे होने की जानकारी दी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
फिर योजना के अनुसार नेपाली पुलिस के सहयोग से नेपाल के सर्लाही जिला के बरहतवा में छापामारी की गई। जहां से जिले के सहियारा के लक्ष्मण सिंह के पुत्र सन्नी सिंह और पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया थाना के गंगा पिपरा गांव के अशोक राउत के पुत्र जितेन्द्र पटेल उर्फ जितेन्द्र राउत को लोडेड पिस्टल, 6 राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस को देख चारों अपराधियों ने फरार होने की कोशिश की।
इस दौरान नेपाल पुलिस के द्वारा जितेन्द्र राउत के पैर में गोली मारकर पकड़ा गया। वहीं, मौके से रीगा थाना के रमनगरा के योगेंद्र महतो का पुत्र इंदल महतो और सुप्पी थाना के बसंत खुर्द के शंकर सिंह का पुत्र मोनू सिंह सिंह भागने में सफल रहा था।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !