Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज पुलिस और पी ए सी बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

चकरनगर /इटावा।लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और पी ए सी बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च।

लोकसभा चुनावों को देखते हुए चकरनगर में तैयारियां तेज हो गईं।

भरेह में लोकसभा चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस और पी ए सी ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वीहडांचल क्षेत्र में पुलिस और पी ए सी ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर नागेंद्र राव चौबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भरेह प्रीति सेंगर सहित पुलिस व पी ए सी के जवानों ने थाना भरेह मुख्यालय से फ्लैग मार्च शुरू किया और थाना क्षेत्र के छोटे बड़े कई गांव में मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में शामिल हुए ये अधिकारी

आमजन को चुनाव के प्रति विश्वास दिलाने का प्रयास करते हुए असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। फ्लैग मार्च में सीओ चकरनगर नागेंद्र राव चौबे, , थाना अध्यक्ष भरेह प्रीति सेंगर व उनका समस्त स्टॉफ एस एसआई सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …