Breaking News

नाबार्ड भोपाल से करीब 14 करोड़ की ठगी, तायल परिवार के चार सदस्यों पर सीबीआई का शिकंजा

नाबार्ड बैंक भोपाल से एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर के नाम पर लगभग 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में सीबीआई कोलकाता की आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि लोन की राशि का गलत इस्तेमाल कर फर्जी समझौतों के जरिए पैसों की हेराफेरी की गई।

यह कार्रवाई नाबार्ड भोपाल के डिप्टी जनरल मैनेजर नंदू जे. नायक की शिकायत पर की गई। एफआईआर में सेंधवा स्थित निमाड़ एग्रो पार्क के संचालक अर्पित कुमार तायल, निकुंज तायल, अशोक कुमार तायल और अंकित कुमार तायल को आरोपी बनाया गया है।

एग्रो क्लस्टर के नाम पर लिया गया था लोन

सीबीआई के अनुसार, वर्ष 2019 में ग्राम जानली में एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर स्थापित करने के लिए नाबार्ड से 13.99 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया था। परियोजना की कुल लागत 31 करोड़ रुपये से अधिक दिखाई गई थी, जिसमें फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रस्तावित थी।

फर्जी समझौते बनाकर किया गया धन का दुरुपयोग

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बुनियादी ढांचा विकसित करने के बजाय अपनी ही अन्य कंपनियों के साथ फर्जी एग्रीमेंट किए। वर्ष 2020 और 2021 के दौरान पांच किश्तों में मिली लोन राशि को परियोजना में खर्च करने के बजाय अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

2024 में एनपीए घोषित हुआ खाता

सीबीआई का कहना है कि समय सीमा बढ़ाने के नाम पर बैंक अधिकारियों को गुमराह किया गया। परियोजना पूरी नहीं होने के चलते 29 सितंबर 2024 को यह लोन खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद नाबार्ड ने सीबीआई को मामले की जांच के लिए पत्र भेजा।

कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जांच में नाबार्ड को लगभग 12.99 करोड़ रुपये की मूल राशि और 44 लाख रुपये ब्याज का नुकसान होना पाया गया है। सीबीआई ने आरोपियों और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Check Also

धार हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: बेडरूम वीडियो, अवैध संबंध और साजिश से जुड़ी परतें खुलीं, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा गांव में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने पूरे …

70 फीट गहरे बोरवेल में जिंदगी से जंग: उज्जैन में मासूम को बचाने के लिए जारी है लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे देश का …

मंदसौर में केमिकल से बन रहा था ‘जहरीला दूध’, तीन साल पुराना खेल पुलिस ने किया बेनकाब

मध्य प्रदेश के Mandsaur से सामने आया नकली दूध का मामला लोगों को सोचने पर …