Breaking News

दरभंगा की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जताया गहरा दुख

दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

महारानी कामसुंदरी देवी की शादी 1940 के दशक में महाराजा कामेश्वर सिंह से हुई थी। इससे पहले महाराजा की दो पत्नियां, महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया, का निधन हो चुका था।

कामसुंदरी देवी ने सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की थी। उनका निधन राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में हुआ।

इस दुखद अवसर पर युवराज कपिलेश्वर सिंह ने कहा, “हमने अपनी दादी को खो दिया है। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं।”

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …