Breaking News

प्री-बोर्ड के दबाव में टूटी दसवीं की छात्रा, सुसाइड नोट में लिखा— “मुझसे पढ़ाई नहीं हो पाती”

कंकरखेड़ा (मेरठ)। परीक्षा के दबाव और कम अंक आने के डर ने एक दसवीं की छात्रा की जान ले ली। रोहटा रोड क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि उसे पढ़ाई नहीं आती और वह किसी काम की नहीं है।

 

 

पुलिस के अनुसार छात्रा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। एक पेपर खराब हो जाने के बाद वह काफी तनाव में थी और उसे डर था कि उसके अंक कम आ सकते हैं। इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठा लिया।

सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि छात्रा के पिता सीआईएसएफ में दरोगा हैं और दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे, जबकि मां पड़ोस में गई हुई थीं। दोपहर में छात्रा काफी देर तक नजर नहीं आई, तब उसकी छोटी बहन ऊपर कमरे में गई और उसे फंदे से लटका पाया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और मां मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शाम को पिता दिल्ली से घर पहुंचे। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला परीक्षा के तनाव से जुड़ा प्रतीत होता है। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …