Breaking News

उ.प्र. :: सपा अब चुनाव आयोग के रडार पर, एम्बुलेंस से समाजवादी शब्द हटाने का फरमान जारी…

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चार चरण के मतदान के दौरान तक मौज में रहने वाली समाजवादी पार्टी भी अब चुनाव आयोग के राडार पर है। यूपी चुनाव के 4 चरण समाप्त हो गए है और पांचवे चरण के लिए मतदान 27 फऱवरी को होंगे, जिसके लिए प्रचार थम चुका है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता का पालन करने का सख्त आदेश दिया था लेकिन आचार संहिता लगने के बावजूद सपा सरकार की समाजवादी एम्बुलेंस धड़ल्ले से घूम रही थी।

ढकना होगा ‘समाजवादी’ शब्द

आखिरकार चुनाव आयोग ने एम्बुलेंस से समाजवादी शब्द को कवर करने का फरमान जारी किया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि एम्बुलेंस से समाजवादी शब्द को हटाया जाये। आचार संहिता के उल्लंघन के मद्देनजर आयोग ने ये कदम उठाया है। इस मामले में आयोग में कई शिकायतें की गई थीं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस सन्दर्भ में यूपी सरकार को पत्र भेजा है। चुनाव आयोग ने सीईओ को आदेश दिया है और कहा है कि समाजवादी स्वास्थ्य सेवा में समाजवादी शब्द को ढका जाये।

एम्बुलेंस घोटाले की बात

बता दें कि उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के कार्यान्वयन में करोड़ों रुपये धन की हेराफेरी के आरोपों पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि क्या सरकार ने आरोपों की जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …