Breaking News

बिहार : गोवा के राज्यपाल का लखीसराय दौरा कल सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखीसराय। (रजनिश कुमार)– नक्सल प्रभावित जिला लखीसराय के प्रसिद्ध बालिका विद्यापीठ में गोवा के राज्यपाल मृदुला सिन्हा तीन अप्रैल सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय आएगी.सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच महामहिम राज्यपाल स्थानीय प्रसिद्ध नारी शिक्षण संस्थान बालिका विद्यापीठ में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगी। जिला प्रशासन राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा है। इधर बालिका विद्यापीठ की मंत्री सुगंधा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार बालिका विद्यापीठ की पूर्व छात्रा रही गोवा की राज्यपाल तीन अप्रैल को बालिका विद्यापीठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती सिन्हा विद्यालय परिसर स्थित छात्र अनुभाग भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा विद्यालय की पत्रिका दीपशिखा का विमोचन एवं बालिका विद्यापीठ की स्थापना से जुड़े स्मृति पूरित फोटो एलबम को लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंगेर सांसद वीणा देवी, लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, तिलकामांझी भागलपुर के कुलपति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जानकारी हो कि मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली मृदुला सिन्हा वर्ष 1951 से 1958 तक बालिका विद्यापीठ लखीसराय में आवासीय अध्ययन की थी।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …