Breaking News

बिहार :: लखीसराय जिले के गांवो में खुलेगी बैंक की नई 52 शाखाएं

लखीसराय–(रजनिश कुमार)–गांवों तक बैंक शाखा खोलकर सभी लोगों को बैंक से जोड़ने की दिशा में सरकार के उठाए गए कदम के तहत लखीसराय जिले के ग्रामीण अंचलों में कुल 52 नई बैंक शाखाएं खुलेगी। जिलास्तरीय बैं¨कग कोर कमेटी की बैठक में बैंक शाखा खोलने के प्रस्ताव पर प्रशासन ने मुहर लगा दी है। साथ ही संबंधित बैंकों के मुख्य प्रबंधक को 15 अप्रैल तक अपने-अपने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक युगल किशोर सेठी ने बताया कि डीएलसीसी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सभी बैंकों को गांव तक शाखा खोलने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुसार मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय से सहमति मिलने के बाद शाखा खोलने की दिशा में पहल की जाएगी।
किस बैंक की कितनी खुलेगी शाखाएं

 

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया – 03
भारतीय स्टेट बैंक – 08
बिहार ग्रामीण बैंक – 06
पंजाब नेशनल बैंक – 08
बैंक आफ बड़ौदा – 07
इलाहाबाद बैंक – 03
यूनियन बैंक – 07
केनरा बैंक – 03
बंधन बैंक – 01
यूको बैंक – 01
प्रखंडों के अनुसार-
लखीसराय – 06
बड़हिया – 05
रामगढ़ चौक – 07
चानन – 07
सूर्यगढ़ा – 16
हलसी – 08
पिपरिया – 03

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …