Breaking News

लगातार हो रही चोरियों से थर्राया अब्बास नगर

प्रमोद राही (लखनऊ) :: नगराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब्बास नगर गांव में चोरों ने एक माह के अंदर लगातार चार घरों में में चोरी कर अब्बास नगर गांव को बनाया अपना निशाना लगातार ताबड़तोड़ चार चोरियों को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है चोरों का सुराग नहीं लगा सकी नगराम थाने से लगभग 3 किलोमीटर के अंदर यह गांव है पुलिस कुछ कार्यवाही नहीं कर सकी गांव के लोगों ने बताया गांव लगातार चोरियां होने से गांव में दहशत का माहौल है सब लोगों को डर बना रहता है कितनी समय किसके घर में चोरी हो जाए दिनांक 30 की रात लगभग दो बजे रात को अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते से प्रार्थनीय सुमन रानी पत्नी अरविंद कुमार निवासी अब्बास नगर के घर चोरों ने चोरी कर डाली थाने में दी गई

तहरीर के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में घुसकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व पढ़ाई से संबंधित सभी कागजात चोरी कर लिए घर के अंदर बक्से में रखे लड़की की गोद भराई की 8 साड़ियां चोरी कर ले गए अब्बास नगर गांव में लगातार चार चोरियां को अंजाम देकर चोरों ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है नगराम पुलिस अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है नगराम थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया गांव के आसपास इलाकों  में गश्त बढ़ा दी गई है चोरों का सुराग मिलने पर चोरों को बख्शा नहीं जाएगा जल्द ही चोरी करने वालों चोरों का खुलासा किया जाएगा

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …