संजय कुमार मुनचुन : आज कल सोशल मीडिया का जमाना है। सो आम आदमी से लेकर हर छोटे बड़े सेलिब्रेटी भी इसका जमकर उपयोग कर रहे हैं। सभी को अपनी मन की बात कहने का यह एक बेहतर प्लेटफार्म भी है। रिस्पांस भी तुरंत मिलना शुरू हो जाता है। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां भी सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रही हैं। लेकिन भोजपुरी में इन दिनों सक्रिय अभिनेत्रियों में किसको आम आदमी कितना पसंद कर रहे है। इस पर हम एक नज़र डाले तो पता चलता है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह और फेसबुक पर काजल राघवानी को पसंद करते है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
पहले हम बात करते है इंस्टाग्राम की। तो इस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को पसंद करते हैं। यहां इनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 12 लाख है।

दूसरे नंबर पर काजल राघवानी हैं। इनको 10 लाख लोग फॉलो करते हैं। तीसरे नंबर पर आम्रपाली दुबे हैं। इन्हें 9 लाख 66 हज़ार लोग फॉलो करते हैं, ।जबकि शुभी शर्मा को 6 लाख 80 हज़ार, रानी चटर्जी को 5 लाख 63 हज़ार और अंजना सिंह को 5 लाख 55 हज़ार लोग फॉलो करते हैं।

अब अगर हम बात करें फेसबुक की तो यहां पर काजल राघवानी के प्रोफाइल को 9 लाख 56 हज़ार लोग फॉलो करते हैं।

दूसरे नंबर पर अक्षरा सिंह हैं, जिनके पेज को 5 लाख 94 हज़ार लोग फॉलोअर्स व 4 लाख 39 हज़ार लाइक मिले हैं। तीसरे नंबर शुभी शर्मा हैं, जिनके पेज को 4 लाख 95 हज़ार लाइक मिले है। फॉलोअर्स कितने है अस्पष्ट है। उसके बाद रानी चटर्जी आता है।

इनके पेज को 4 लाख 51 हज़ार फॉलोअर्स व 3 लाख 54 हज़ार लाइक अब तक मिल चुके है। अंजना सिंह के पेज को 3 लाख 48 हज़ार से ज्यादा लाइक हैं। फॉलोअर्स अस्पष्ट है। वहीं हम बात करे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की तो फेसबुक पर उनके कई अकाउंट है, पर कोई भी वेरीफाई अकाउंट नही है।
नोट:- ये आंकड़े इन अभिनेत्रियों के वेरीफाई अकाउंट के 31 मार्च 2020 को ली गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !