Breaking News

अमित शाह लखनऊ में 21 जनवरी को करेंगे बड़ी रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। गृहमंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को राजधानी में प्रस्तावित रैली की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी हैं। पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदेश में छह बड़ी रैलियां तय की हैं। उसी सिलसिले में शाह अवध क्षेत्र की लखनऊ में होने वाली रैली को संबोधित करने आ रहे इसको लेकर मंगलवार को रैली प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर की मौजूदगी में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का खाका खींचा गया। इस दौरान जिला व महानगर अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

रैली में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों में प्रत्येक को एक-एक जिले से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई। राठौर ने कहा कि जिला और महानगर अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर रैली को भव्य रूप देने में जुटेंगे।प्रत्येक मार्ग पर बनाए जाएंगे स्वागत द्वारलखनऊ जिले को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जहां पर रैली में दूसरे जिलों से आने वालों का स्वागत किया जाएगा। लखनऊ की सीमा जहां से शुरू होती हैं वहां से रैली स्थल तक आने वाले मार्गों पर सीएए के समर्थन में होर्डिंग्स व बैनर लगाए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त, पूर्व संगठन मंत्री एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश प्रभारी अशोक तिवारी एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, गोविंद पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी,  श्रीकृष्ण लोधी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …