Breaking News

मुफ्त इलाज की राह में फसे हजारो परिवारों के आवेदन

सरकार की हरी झंडी का इंतजार

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: शासन से हरी झंडी मिलने के मिलने के इंतजार में आयुष्मान भारत योजना से छूटे हजारो परिवारों के आवेदन विकास भवन और सीएमओ दफ्तर के बीच फसे पड़े है । लिहाजा पाँच लाख तक के मुफ्त इलाज की आस लगाए ग्रामीण परिवार प्रतिदिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के ऑफिसों में पहुच योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा रहे है ।    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  (आयुष्मान भारत )से गरीबो को मिल रहे मुफ्त इलाज को लेकर राजधानी के ग्रामीण इलाके में भाजपा सरकार की प्रापुलरिटी तेजी से बढ़ी है , लिहाजा सरकार ने योजना से छूटे पात्रों को भी लाभार्थी सूची में शामिल करने के निर्देश जारी किए थे ।

जिसके बाद मोहन लाल गंज ब्लाक समेत  पूरे जिले की ग्राम पंचायतों की ओर से सत्यापित हजारो की संख्या में आवेदन पत्र ब्लाक और जिला विकास अधिकारी दफ्तरके माध्यम से सीएमओ दफ्तर तक पहुच चुके है । जबकि आवेदन पत्र प्राप्त होने के सिलसिला अभी भी जारी है, हालांकि फरवरी माह के बाद से योजना की बेवसाइट बन्द चलने से नई फीडिंग का काम भी बंद चल रहा है । जिससे आवेदकों में गहरी निराशा है , डिप्टी सीएमओ डा० वाई के सिंह ने बताया शाशन के निर्देशानुसार फरवरी माह तक प्राप्त हुए आवेदनों को ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है । इस तरह चार हजार से अधिक नए लाभार्थी सूची में जोड़कर स्वीकृत पत्र वितरित कराए जा रहे है , शेष आवेदनों पर शाशन से निर्देश के पश्चात ही विचार किया जा सकेगा जिससे उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …