केजीएमयू व पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पर हुई पुष्पवर्षा
बेस अस्पताल में बजा बैंड केजीएमयू के चिकित्सक उत्साहित
लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : कोरोना वायरस से जंग में फ्रंट लाइन पर काम कर रहे चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ के सम्मान में वायु सेना ने रविवार को फूल बरसाए। हेलीकाप्टर ने केजीएमयू व एपेक्स ट्रामा सेंटर परिसर के ऊपर तीन चक्कर लगाते हुए जमकर फूलों की बारिश की। इस सम्मान से चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ अभीभूत नजर आए। सेना का हेलीकाप्टर पूर्व निर्धारित समय सुबह के ठीक 10:15 बजे केजीएमयू के प्रशासनिक भवन के ऊपर पश्चिम दिशा से प्रवेश किया।

प्रशासनिक भवन के लान में एकत्र बड़ी संख्या मे चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ पर फूलों की बारिश करता हुआ हेलीकाप्टर निकल गया। नीचे खड़े चिकित्सकों हाथ हिलाकर फूल बरसा रहे सेना के जवान का अभिवादन किया। लोगों को लगा कि हेलीकाप्टर अब नहीं आएगा। लेकिन महज दो मिनट के अंतराल में हेलीकाप्टर का पूर्व दिशा से प्रवेश हुआ और एक बार फिर बारिश की। तीसरी बार दक्षिण दिशा से प्रवेश करते हुए पुष्पवर्षा की। तीन बार के पुष्पवर्षा में पूरा केजीएमयू फूलों से पट गया। प्रशासनिक भवन से लेकर मुख्यद्वार तक गुलाब की पंखुड़ियां ही नजर आ रही थीं। हर कोई उत्साहित नजर आ रहा था।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एपेक्स ट्रामा सेंटर में भी हुई पुष्पवर्षा
केजीएमयू में पुष्प वर्षा के बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर सुबह 10:22 बजे वृंदावन योजना सेक्टर-16 स्थित एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचा। यहां कोरोना अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मियों के सम्मान में हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की। मौजूद सभी स्टाफ ने ताली बजाकर स्वागत किया। हेलीकॉप्टर ने यहां भी कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तीन चक्कर लगाये और जमकर फूलों की बारिश की। अस्पताल परिसर और उसके सामने सड़कों पर फूलों की चादर बिछ गई।बरेली से आया हेलीकाप्टर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में फूलों की बारिश के लिए सेना के एएलएच हेलीकाप्टर ने बरेली से उड़ान भरी। सीधे केजीएमयू के प्रशासनिक भवन के आसमान में पहुंचा।
केजीएमयू लॉन में कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद थे। हेलीकाप्टर को देखते ही भारत माता की जय के नारे लगने शुरू हो गए। प्रो. भट्ट ने कहा कि सेना ने अभूतपूर्व सम्मान दिया है। इससे चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को उत्साह कई गुना बढ़ गया है। लोगो की सुरक्षा में दिन रात जुटे चिकित्सक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।बेस अस्पताल में बैंड डिस्प्लेसेना के बेस अस्पताल में भी कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है।

यहां चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ के सम्मान में सेना के बैंड डिस्पले का आयोजन हुआ। इस दौरान कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह को कोरोना वारियर का खिताब दिया गया। इस अवसर पर सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा, पुलिस उप आयुक्त पूर्वी शोमेन वर्मा भी मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !