Breaking News

घर भेजने के लिए पैसा वसूलना शर्मनाक : अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तो भाजपा के आहत समर्थक भी ये सोच रहे हैं कि अगर समाज के सबसे गरीब तबके से भी घर भेजने के लिए सरकार पैसे वसूल करती है तो इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा? इससे साफ हो गया है कि पूंजीपतियों का अरबों रुपये कर्ज माफ करने वाली भाजपा अमीरों के साथ है और गरीबों खिलाफ है। विपत्ति के समय शोषण करना सूदखोरों का काम होता है, सरकार का नाम है।

अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि फिर तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पीएम केयर्स फण्ड में जो खरबों रुपया तमाम दबाव एवं भावनात्मक अपील कर डलवाया गया है, उसका क्या होगा? जब जरूरतमंद और बेबस आदमी की जिंदगी आफत में हो तो सरकारी खजाने में जमा धनराशि किस काम की? अब तो आरोग्य सेतु ऐप से भी इस फण्ड में 100 रुपये वसूलने की खब़र है।

भाजपा सरकार गरीबों के लिए सिर्फ दिखावे के इंतजामों का ब्यौरा दे रही है। अन्यथा लगातार लोगों की जानें जा रही है। इंसान की बेबसी की दर्दनाक तस्वीर यह है कि मुंबई में बीमार बेटे की मृत्यु पर पिता गोरखपुर में बिलखता रह गया। बेटे के शव रूपी पुतले की अंत्येष्टि की बूढ़े पिता ने, यह समाचार हृदय विदारक है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों से बदइंतजामी की खब़रें आ रही हैं। कहीं इसके खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं को शासन-प्रशासन की धमकी मिली, कहीं खाने-पीने के सामान की कमी की शिकायत के बदले व्यवस्था को सुधारने का थोथा आश्वासन का क्या औचित्य?

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …