
मुकेश कुमार : लखनऊ।राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुछताछ के दौरान शातिरों के निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने छ: बैटरी रिक्शा वरामद किया है। शातिरों को चोरी की दर्ज मुकदमों में जेल भेज दिया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वही आशियाना थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने पकड़े गए शातिरों की जानकारी देते हुए बतायाकि शुक्रवार शाम तोडें खेड़ा चौराहे के पास चलाये जा रहे चेकिंग अभियान दौरान मुखविर सूचना मिली की तीन शातिर चोरी के बैटरी रिक्शा संग बंगला बाजार की ओर से आ रहे है सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर रिक्शा रोक तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कड़ी पुछताछ में शातिरों ने क्षेत्र में कई वाहन चोरियों को स्वीकार किया शातिरों के निशानदेही पर चोरी की छ बैटरी रिक्शा एलएन 5326,यूपी 32 एच एन 9341,यूपी32 एफ एन 7150,यूपी 32 एफ एन 6361,यूपी32 जेएन 4152 व एक विना नंबर का बैटरी रिक्शा वरामद किया है। बैट्री रिक्शा चुराए जाने की जानकारी देते हुए शातिरों ने कबुल किया की रिक्शा की बुकिंग कर कुछ दुर चलने के बाद रिक्शा चालक को पान सिगरेट लाने के लिए भेज देते थे और रिक्शा लेकर भाग जाते है गिरफ्तार किए गए शातिर चोरो के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने में चोरी के तीन मुकदमे व कृष्णा नगर थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है । पुलिस की पुछताछ में शातिरों ने अपना परिचय पुनीत कुमार उर्फ कृष्णा पुत्र राकेश बाबू निवासी अली नगर सुनहरा आशा राम बापू आश्रम के पास थाना कृष्णा नगर ,विनित शुक्ला पुत्र शिवकरण निवासी मानस नगर आशाराम बापू रोड थाना कृष्णा नगर एवं विनोद विश्वास पुत्र निरापत विश्वास विजय नगर थाना कृष्णा नगर के रूप में दिया है । पकड़े गए शातिर चोरो को चोरी की धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !