Breaking News

कोरोना वायरस से बचाव के लिए समारोहों में जाने से बचें : मुख्यमंत्री

ट्वीट कर बोले, मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजनों से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा

राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के लिए हेल्पलाइन नंबर–18001805145 जारी किया

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है। इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें। मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। प्रदेश सरकार ने संक्रामक सीओवीआईडी-19 कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संयुक्त रूप से सभी संबंधित विभागों के समन्वय के साथ निपटने के सभी आवश्यक प्रयास करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सीमाओं पर पर्याप्त चौकसी रखी जा रही है व राज्य स्तर पर कोरोना वायरस के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है।उन्होंने कहा है कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को न्यूनतम करने की सलाह दी है। प्रदेश सरकार ने चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, नेपाल, इटली व ईरान से आने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …