Breaking News

मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरनाथ मंदिर का पट 30 मार्च तक बंद

दरभंगा / कुशेश्वरस्थान : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल सह अध्यक्ष बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर न्यास समिति ब्रजकिशोर लाल ने मिथिला के प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पट को बंद करने का आदेश दिया है। इस आशय की सूचना उनके द्वारा मंदिर के पट पर लगा दिया गया है।

सूचना के मुताबिक यह आदेश 18 मार्च से 30 मार्च तक के लिए दिया गया है। इन दौरान प्रात:, दोपहर एवं सायंकाल में प्रधान पुजारी एवं नियमित पूजा-पाठ में भाग लेने वालो पंडा जी ही आरती और श्रृंगार में भाग लें सकेंगे। आम लोगों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

सनद रहे कि बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव को मिथिला के बाबाधाम के रूप में ख्याति है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां नियमित दर्शन को आते हैं। वायरस के लिए यह व्यवस्था की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी के इस आदेश से भीड़ में तो कमी आई, स्थानीय लोग पूजा करने पहुंच ही रहे हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …