घर- घर जाकर कोरोना वायरस की जानकारी दे रही आंगनवाड़ी सेविकाएं
-संक्रमण रोकने के लिए लोंगो को कर रही जागरूक
-कोरोना वायरस न फैले, लोगो को कर रही सचेत
-सर्दी, खांसी, सांस की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श का दे रही सिख
मधुबनी : आंगनबाड़ी सेविकाएं कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी घर -घर फैला रही है. किसी प्रकार की सर्दी, खाँसी व सांस की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क की नसीहत सेविकाएं दे रही है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नोवेल कोरोना वायरस के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस व अन्य विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी 21 प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है. कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इससे बचने तथा लक्षण के बारे में जागरूक किया। आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा महिला-पुरूष तथा किशोर-किशोरियों का हाथ धुलाया गया तथा अपने घर व आसपास में साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। सेविकाओ ने लोगों से अपील किया कि परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों को जीवनशैली से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताएं। पड़ोसियों के साथ मिलकर आपातकालीन स्थिति की योजना बनाएं। बीमारी की स्थिति में संपर्क करने वाले लोगों की सूची बनाएं और साथ के लोगों के साथ साझा करें।

30 सेकेंड्स तक साफ करें हाथ:
आईसीडीएस के डीपीओ रश्मि वर्मा ने बताया आंगनबाड़ी सेविकाएँ घर-घर जाकर कोरोनावायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. उनके द्वारा हैण्ड वाशिंग का प्रदर्शन भी किया जा रहा है. जिसमें वे पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों को 30 सेकेंड्स तक रगड़कर साफ करने एवं खाने के पहले और बाद, शौचालय के इस्तेमाल के बाद अवश्य साबुन से हाथ धुलने की सलाह दे रही हैं. लोगों को ऐसे सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है जिसमें 60 प्रतिशत एल्कोहल हो।
रोजाना इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं की सफाई जरूरी:
आईसीडीएस के जिला समन्वयक स्मित प्रतीक सिन्हा ने बताया घर पर जिन वस्तुओं का रोजाना इस्तेमाल हो रहा है। उनकी सफाई रोजाना करें। कुर्सी, मेज, लाइट के स्विच, दरवाजे और हत्थे को घर के सभी लोग इस्तेमाल करते हैं, इन्हें रोजाना साफ करें। बीमार लोगों से मिलने पर परहेज करें। यदि खुद बीमार हैं तो डॉक्टर से मिलने के अलावा बाहर निकलने से बचें। खांसी और जुकाम होने पर टिश्यू का इस्तेमाल करें। परिजनों के साथ कम बैठें।
सेविकाओं ने इन संदेशों पर बढाई जागरूकता :
•अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं या अल्कोहल आधारित हैण्ड वाश, सेनेटाइजर का उपयोग करें
•खांसने, छींकने, खाना पकाने से पहले, पकाने के दौरान एवं बाद में, खाना खाने से पहले एवं शौचालय के बाद एवं जानवरों की देखभाल के बाद हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ़ करें
•छींकते एवं खांसते समय अपना मुँह ढककर रखने, अपनी आँखों, नाक और मुँह को बार-बार छूने से बचने
•अगर किसी व्यक्ति को खाँसी या बुखार हो तो निकट सम्पर्क में जाने से बचें
•किसी बड़े समारोह एवं आयोजन में भाग लेने से बचें
•व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ़-सफाई हेतु समुदाय को जागरूक किया जाए
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !