Breaking News

बाल चौपाल :: छत्तीसगढ़ के 30 प्रवासी दिहाड़ी मजदूरों को मिला राशन, लखनऊ में सराहनीय पहल ‘आनंद भोग मुहिम’

लखनऊ (राम किशोर रावत) : कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिये बाल चौपाल चलाई जा रही मुहिम आनन्द भोग ने चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से आज जानकीपुरम विस्तार , सेक्टर 6 में छत्तीसगढ़ के 30 प्रवासी दिहाडी मजदूरों को कच्चा राशन ( दाल , आटा , चावल , सब्जी , मसाले और तेल ) और बच्चों को बिस्किट – टॉफी वितरित किया गया ।

  • छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों को मिली मदद
  • बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम को मिला चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन का सहयोग

बाल चौपाल संरक्षक एवम सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व के नेतृत्व में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह , रश्मि सिंह , अभिषेक मिश्रा अभी , सोनू श्रीवास्तव ( फ्लाइंग बर्ड्स फाउंडेशन ) ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया । इसी के साथ – साथ श्रमजीवी महिला छात्रावास (नवीन मंडी सीतापुर रोड) में रहने वाली 5 छात्राओं को भी राशन पहुँचाया गया ।

बाल चौपाल संरक्षक एवम सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने इन मज़दूरों के जीवन यापन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें यथा संभव पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया । मज़दूरों ने बताया कि लॉक डाउन के इस समय में हम मज़दूरों के लिये सबसे बडी दिक्कत राशन पानी की आ रही है । जेब की जमा पूँजी सब खत्म हो रही है , यहाँ का राशन कार्ड भी नहीं है कि सरकारी राशन मिल पाये । कम्युनिटी किचन से कहीं कहीं बना बनाया खाना मिल रहा है जो हमारे परिवार के लिये पर्याप्त नहीं है ।मजदूरों ने अनूप मिश्रा अपूर्व से अपने राज्य वापसी की गुहार लगाई , इस पर बाल चौपाल द्वारा जल्द ही प्रसाशन को जानकारी दे कर उन्हें घर भेजने में मदद की जायेगी । चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में परेशान न हों सभी प्रवासी मज़दूरों की मदद की जायेगी । बाल चौपाल द्वारा फ्लाइंग बर्ड्स फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक मिश्रा अभी को इन मज़दूरो की मदद के लिये कॉर्डिनेटर बनाया गया ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …