डेस्क : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्थित एसबीआइ की शाखा में तकरीबन डेढ़ बजे बाइक से हथियारों के साथ छह की संख्या में अपराधी पहुंचे। कुछ चेहरे पर गमछा लपेटे थे तो कुछ ने हेमलेट पहन रखा था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उस समय बैंक में चार कर्मचारी और पांच-छह ग्राहक मौजूद थे। सभी को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया। एक अपराधी बैंक मैनेजर दिलीप गोस्वामी के पहुंचा और पिस्टल तानकर उन्हें चैंबर से बाहर लाया।

विरोध करने पर लुटेरों ने कैश इंचार्ज दिनेश कुमार, ब्रांच मैनेजर और कैंटीन ब्वाॅय सूरज कुमार पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। कैश काउंटर से कुछ रुपये लूटने के बाद कैशियर और एकाउंटेंट को पिस्टल के बल पर करेंसी चेस्ट में ले गए। वहां रुपये बैग में रख बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की। उनकी अंगूठी, चेन, मोबाइल और कैश ले लिया। 15 से 20 मिनट के अंदर लूट को अंजाम देते हुए सभी बाइक से फरार हो गए।

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस बैंक में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को चली मौका ए वारदात पर स्थानीय थाना सहित नगर डीएसपी दल बल के साथ पहुंच गए और छानबीन करने लगे। दिनदहाड़े अपराधियों की यह करतूत कहीं न कहीं पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल रही है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !