
सूरज अवस्थी : मोहनलालगंज/लखनऊ । भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के सैकड़ो किसानों ने यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा , तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द वर्मा , ब्लाक अध्यक्ष सतीश मौर्या, जिला सचिव जागेश वर्मा , प्रदेश सचिव ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में तहसील परिसर में आज दिन शनिवार को अपनी बीस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी कर दिया जिसमें पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में हो रही धांधली , बिना जाच किये अंत्योदय कार्ड धारकों के नाम काट देने ,व कई राशन की दुकानों को मनमाने तरीके से बहाल कर देने जैसी मांगो को मांगपत्र में रखा , और समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे को भी किसानों ने उठाया और किसानों की अन्य मूलभूत विभिन्न समस्याओं के मुद्दों को उठाया , धरना प्रदर्शन सुबह से शुरू हुआ और जारी रहा , पुलिस प्रशाशन ने भी किसानों की सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद ब्यवस्था कर रखी थी और मौके पर पीएसी बल भी मोजूद था , वही भानु गुट के नेताओ ने बताया कि धरना प्रदर्शन की अनुमति वो पहले ही ले चुके है ,
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
और जब तक किसानों की मांगों का निस्तारण प्रशासन द्वारा नही किया जाएगा किसान धरने पर बैठे रहेंगे , हालांकि किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नायब मोहन लाल गंज मायाराम किसान नेताओ से बातचीत कर उक्त मसलो के निस्तारण करने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने उन्हें अपना अपना ज्ञापन पत्र देने से इंकार कर दिया और नायब से कहा कि जब तक एस डियम मोहन लाल गंज खुद मौके पर नही आएंगे और किसानों की समस्याओं को नही सुनेंगे और दोषियों पर कार्यवाही करने का आश्वसन नही देंगे धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और किसान नेता व किसान उपजिलाधिकारी को धरना स्थल पर आकर उनकी समस्याएं सुने और उन्हें पूर्ण रूप से कार्यवाही का आस्वाशन दे तब किसान नेता व किसान उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र सौपेंगे , अन्यथा धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन समय तक जारी रहेगा , और भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद , भानु प्रताप सिंह जिंदाबाद , जय जवान , जय किसान के जोरदार नारे लगाने लगे । समाचार लिखे जाने तक किसानों का धरना प्रदर्शन जारी था ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !