Breaking News
Home / विशेष / बिहार बोर्ड :: इंटर परीक्षा में दो भाषा विषय की परीक्षा 100 नहीं अब 200 अंक की होगी

बिहार बोर्ड :: इंटर परीक्षा में दो भाषा विषय की परीक्षा 100 नहीं अब 200 अंक की होगी

डेस्क : बिहार में इंटर परीक्षा 2021 में दो भाषा विषय की परीक्षा 100-100 अंक के लिए अलग-अलग होंगी। 2020 तक इंटर परीक्षा में 50-50 अंक की भाषा विषयों की परीक्षा होनी है।

सत्र 19-21 के छात्र-छात्राओं के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नई विषय योजना को लागू किया है। 11वीं के रजिस्ट्रेशन में इसी के अनुसार छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्र 18-20 तक इंटर में तीनों संकाय के छात्रों के लिए बोर्ड ने यह बदलाव किया है। सत्र 18-20 तक के छात्रों के लिए अनिवार्य भाषा के तहत 50-50 अंक की दो भाषा थी। इसमें एनआरबी अर्थात हिन्दी और एमबी अर्थात वैकल्पिक अंग्रेजी अथवा उर्दू, मैथिली में किसी एक विषय का लेना अनिवार्य था। इसके अलावा अनिवार्य विषय के तहत ही 100 अंक की एक अन्य भाषा लेना अनिवार्य था। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू समेत 12 विषय थे।

अब अनिवार्य विषय में दो भाषा विषय की 100-100 अंक की परीक्षा होगी। इसमें भाषा विषय एक में हिन्दी अथवा अंग्रेजी में एक विषय लेना होगा जो 100 अंक का होगा। अनिवार्य विषय के तहत ही भाषा विषय 2 में 100 अंक का एक हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, अरबी, पाली व बांग्ला में कोई एक लेना होगा जो भाषा विषय एक में नहीं लिया गया हो। डीईओ डॉ. विमल ठाकुर ने बताया कि इसी बदले विषय के तहत प्रभारी छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

Check Also

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

शंकर झा द्वारा लिखित पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

शंकर झा द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय’ पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा ‘छत्तीसगढ़ भंडार …

आज से बुर्का पहनना बैन, लगेगा 96 हजार का जुर्माना

डेस्क। स्विट्जरलैंड में आज से पब्लिक प्लेस में बुर्का, हिजाब या किसी अन्य तरीके से …