डेस्क : बिहार एसटीईटी परीक्षा रद्द कर दिया गया है. बिहार बोर्ड ने इसी साल 28 जनवरी को हुई परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों को लेकर ये फैसला लिया है. इसमें 2 लाख 43 हजार 141 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था. बोर्ड ने परीक्षा के फिर से आयोजन को लेकर सरकार को शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है. STET की परीक्षा दोबारा कब ली जाएगी, इसके बारे में शिक्षा विभाग ही अंतिम फैसला लेगा.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गौरतलब है कि अभी हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य में 34 हजार पदों पर शिक्षक बहाली के लिए अधिसूचना जारी की थी. इस परीक्षा के रद्द होने का इस प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है.

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की STET परीक्षा के दौरान सहरसा और गया केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. परीक्षार्थियों ने इन केंद्रों पर उपद्रव किया था. साथ ही तोड़फोड़ भी की थी. इसके अलावा ओएमआर शीट से भी छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !