Breaking News

यूपी में भाजपा सरकार नाकामी के नए रिकार्ड बना रही : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी नाकामी के नए रिकार्ड बना रही है।
अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दुनिया में कोरोना वायरस का आंतक है। हजारों मौतें हो चुकी हैं। हिन्दुस्तान में भी इसकी दस्तक हो चुकी है, लेकिन यूपी के अस्पतालों में इसके लिए अलग से उपचार की सुचारू व्यवस्था नहीं हो पाई है। कानपुर के उर्सला अस्पताल में तो वार्ड ही बंद कर दिया गया है।

भाजपा की रुचि केवल सत्ता के स्वार्थ साधने में ही है। सरकारों का लक्ष्य कल्याणकारी राज्य होना चाहिए, लेकिन लगता है कि भाजपा इससे पूर्णतया अपरिचित है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट में आंकड़ेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा सरकार नया बजट लाई तो यह नहीं बता पाई कि पिछले बजट के कितने काम पूरे हुए और कितनी धनराशि खर्च हुई? भाजपा सरकार को इस पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। नगर विकासमंत्री ने जब समीक्षा की तो पाया कि वर्ष 2019-20 के बजट में उनके विभाग के लिए 1989.19 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसमें उनका विभाग 11 महीनों में 45 फीसद धनराशि खर्च ही नहीं कर पाया। तमाम प्रस्ताव लटके रहे और नए बन नहीं पाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …