Breaking News

आदिवासी विरोधी है भाजपा सरकार – अजय कुमार लल्लू

– उम्भा गांव में आदिवासियों की समस्याएं सुनने के बाद बोले प्रदेश अध्यक्ष- प्रदेश सरकार वनाधिकार कानून के तहत आदिवासियों को तत्काल पट्टा दे- जल,जंगल और जमीन की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ आदिवासियों के साथ खड़ी है कांग्रेस

लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार रही है, आदिवासियों के साथ जुल्म, ज्यादती होती रही है।

श्री लल्लू ने मिर्जापुर और सोनभद्र के अपने दो दिन के दौरे के बाद कहा है कि इसके पहले भी भाजपा सरकार में मिर्जापुर के भवानीपुर गांव में एक दर्जन से अधिक आदिवासियों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत 65 हजार भूमिहीन आदिवासियों ने जमीन के पट्टे के लिए आवेदन किया था किन्तु केवल 4 हजार लोगों को ही पट्टा स्वीकृत किया गया। आदिवासियों पर अत्याचार का यह आलम है कि गरीब आदिवासी जंगलों में महुआ बीनने जाते हैं तो सरकार उन पर मुकदमा दर्ज कर देती है।

प्रदेश अध्यक्ष उम्भा गांव में रात्रि विश्राम के दौरान तमाम आदिवासी परिवारों से मिले एवं उनकी समस्याएं सुनी। आदिवासियों ने बताया कि आज भी 80 एकड़ जमीन उन्हीं भूमाफियाओं की समिति के कब्जे में है जिन्होंने आदिवासियों की निर्मम हत्या की थी। प्रदेश सरकार ने 16 आदिवासी पीड़ित परिजनों को जमीन के पट्टे भूमाफिया के गांव सपही में आवंटित किये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार एक बार फिर से आदिवासियों के जीवन से खिलवाड़ करने में जुटी हुई है और उम्भा में हुए नरसंहार को पुनः दोहराना चाहती है।
श्री लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के संरक्षण के लिए पूरी तरह गंभीर है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में वनाधिकार कानून बनाया गया जिसमें जंगल की जमीन पर पहला हक आदिवासियों को दिया गया किन्तु भाजपा की सरकार आदिवासियों के साथ धोखा कर रही है।उन्होंने कनहर परियोजना के लिए 11 गांवों की जमीनों के अधिग्रहण पर आदिवासियों द्वारा वर्ष 2013 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की मांग का समर्थन किया। साथ ही, कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …