Breaking News

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर खूब निशाना साधा है। सीएम नीतीश कुमार को उन्होनें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 साल राज करने पर भी वे कहते हैं कि बिहार गरीब है। नीतीश कुमार के राज में हर एक बिहारी पर पच्चीस हजार रुपये का कर्ज चढ़ चुका है।


तेजस्वी यादव ने नीतीश और बीजेपी दोनों को निशाने पर लिया। उन्होनें कहा कि वोट बैंक के लिए आज लोग कर्पूरी ठाकुर का जयंती मना रहे है। कभी ये लोग गालियां देने का काम करते थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में ट्रबल इंजन की सरकार है। एक झूठ एक्सप्रेस और दूसरा लूट एक्सप्रेस चला रहा है। 15 साल राज करने पर भी नीतीश कुमार कहते है कि बिहार गरीब है। इसके लिए नीतीश और बीजेपी सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं। उन्होनें 15 साल बनाम 15 साल पर कहा कि हमारी सरकार ने 37 सौ करोड़ मुनाफा देने का काम किया। वहीं आज नीतीश राज में हर एक बिहारी पर लगभग 25 हज़ार कर्ज चढ़ चुका है।


वहीं तेजस्वी नेसीएए- एनआरसी पर सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार जी किसी को उल्लू मत बनाइए। होम मिनिस्ट्री के वेबसाइट पर चले जाइये और देखिए कि अमित शाह का पहला कदम NRC का NPR है।आप पहले ये बताए कि आप इसका विरोध करेंगे कि इसको चालू रखेंगे। nrc छोड़ दीजिए। npr पर बोलिये, मुंह में दही मत जमाइए। नहीं तो हम फिर बोलवाएंगे।

तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा के लिए चपरासी के नौकरी के लिए जो पढ़े लिखे लोग है उन्होनें अप्लाई किया मगर उनको नौकरी नहीं मिली। वहीं उन्होनें कहा कि ब्रजेश ठाकुर को सजा मिली है, मगर मूंछ और तोंद वाले अंकल अभी बाकी है। हम उनको छोड़ेंगे नहीं। तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में क्राइम बहुत बढ़ गया है। हर जिले में रेप,हत्या, लूट जैसे आपराधिक घटनाएं हो रही है।आज छोटे छोटे बच्चे धरना देने का काम कर रहे क्योंकि स्कूल में गुंडे लोग मारपीट करते हैं। वहीं नीतीश कुमार की सरकार फेयर एंड लवली क्रीम लगा कर खुद का चेहरा साफ बता रही है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …