Breaking News
Home / उ० प्र० / भाजपा सरकार में ब्राह्मणों-मुस्लिमों का हो रहा है उत्पीड़न : मायावती

भाजपा सरकार में ब्राह्मणों-मुस्लिमों का हो रहा है उत्पीड़न : मायावती

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ब्राह्मणों और दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया, अब भाजपा सरकार में ब्राह्मणों व मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रदेश की सपा के साथ भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा है कि भाजपा भी सपा सरकार के रास्ते पर ही चल रही है। सपा सरकार में ब्राह्मणों और दलितों के खिलाफ काम किया गया। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों और मुसलमानों को जबरन गलत मामलों में फंसा कर उत्पीड़न किया जा रहा है।

इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।उन्होंने कहा है कि सपा सरकार में डा. भीमराव अंबेडकर व दलित समाज के महान संतों व गुरुओं की मूर्ती तोड़ी गई और उनके नाम पर रखे गए जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिए गए। अब ठीक उसी प्रकार भाजपा सरकार चल रही है। भाजपा सरकार में अब डा. भीमराव अंबेडकर की भी मूर्ती तोड़ी जा रही हैं, पहले वाराणसी और फिर जौनपुर में घटना हुई। बसपा ने इसकी निंदा करते हुए सरकार से मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …