Breaking News

शिकायतों के बाद भी इटौंजा में नही रूकती परिवहन विभाग की बसें

इटौंजा/लखनऊ। परिवहन विभाग की बसें इटौंजा में न रुकने की वजह से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से इस बात की शिकायत भी की है कि बसें इटौंजा में नहीं रुकती हैं।इससे यात्रियों में तीव्र आक्रोश है। पत्रकारों से कई नागरिकों ने बस न रुकने का दर्द बयां करते हुए कहा कि परिवहन विभाग इटौंजा पर रहम कब करेगा। 

सिंघामऊ गांव के अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि कैसरबाग डिपो से लखीमपुर खीरी बरेली ,शाहजहांपुर ,सिधौली ,सीतापुर ,बिसवा व दिल्ली तक बसे चलती है लेकिन इनमें से कोई बस इटौंजा नहीं रुकती है। इटौंजा क्षेत्र के सैकड़ों यात्री इन बसों के इंतजार में घंटों टकटकी लगाए रहते हैं, लेकिन इनमें से कोई बस न रुकने की वजह से उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

राजापुर गांव के सर्वेश कुमार मिश्र का इस संबंध में कहना है कि लखनऊ से इटौंजा तक उपनगरीय बसे नहीं चलती हैं उपनगरीय बसों के न चलने से यात्री बसों व अन्य सवारियों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इटौंजा तक उपनगरीय बसें चलाई जाएं।

इटौंजा की उर्मिला का कहना है कि इस संबंध में परिवहन विभाग को दर्जनों प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन नतीजा सिफर रहा। क्षेत्रीय निवासी राम नरेश सिंह भदोरिया व राजेंद्र रावत का कहना है कि ‌ इटौंजा मैं इन बसों के न रुकने से जहां विद्यार्थियों को अपने कॉलेजों में विलंब से पहुंचना पड़ता है वहीं पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। इसी प्रकार इटौंजा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि यहां पर उपनगरीय बसें चलाई जाए तथा सिधौली शाहजहांपुर बरेली व सीतापुर चलने वाली परिवहन विभाग की बसों को इटौंजा में रोका जाए जिससे यहां के नागरिक लंबी दूरी की यात्रा सुगमता से कर सकें। इतना ही नहीं इटौंजा की सवारियों को इन बसों में  कैसरबाग में और इटौंजा में नहीं बैठाते हैं ।इससे यहां के नागरिक आंदोलित हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …