उन्नाव रेप पीड़िता की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया और सरकारों से लोगों के भीतर कानून का खौफ पैदा करने की बात कही
लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : उन्नाव रेप पीड़िता की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,’जिस उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कलरात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुःख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है।
यूपी सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा व जनता की मांग है। साथ ही, इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को यूपी सहित पूरे देशभर में रोकने हेतु राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।

उन्नाव रेप पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर गुरुवार की शाम दिल्ली लाया गया था। गुरुवार की सुबह जब पीड़िता केस की सुनवाई के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंची थी तो रास्ते में बलात्कार के आरोपियों उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिसके बाद रेप पीड़िता जलती हुई करीब आधा किलो मीटर तक दौड़ी और खुद ही 100 नंबर डायल कर पुलिस को इंफॉर्म किया। जिसके बाद उसे लखनऊ के सिविलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता लगभग 90 फीसदी झुलस चुकी थी और उसकी सेहत में सुधार होता न देखकर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !