लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना से एक एंबुलेंस केजीएमयू में भेंट की है। मंगलवार को मंत्री ने केजीएमयू परिसर में फीता काटकर एंबुलेंस सेवा शुरू करवाई। मंत्री ने कहा कि इस एंबुलेंस से मरीजों की सेवा की जाएगी। इससे मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को भी राहत मिलेगी।

सरकारी एंबुलेंस मिलने से तीमारदार को ज्यादा दाम में प्राइवेट एंबुलेंस की जरुरत नहीं पड़ेगी। मंत्री ने भविष्य में भी इस तरह की सहायता देने की बात कही। इस मौके पर केजीएमयू के कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट, ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. सुरेश कुमार, ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. समीर मिश्रा, ट्रॉमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी, कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी, वित्त अधिकारी मो. जमा व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !