
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली ग्राम सभा अहमदपुर खालसा स्थित नहर की पुलिया की हालात उसपर से गुजरने वाले ओवरलोड हैवी डम्फर की चपेट में आकर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी है । ये बात वहां के ग्रामीणों ने बताई और ये भी कहा कि इस बात की शिकायत व पुलिया की मरम्मत के लिए जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाई है , लेकिन नतीजा सिफर निकला , पुलिया की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि उस पर आने जाने वाले ग्रामीण उससे निकलने से भी अब हिचकने लगे है । वही यदि बारिश के महीने में अधिक बरसात हो गयी तो सड़क भी धस सकती है । और कई ग्रामीण इस टूटी पड़ी पुलिया की यही बाउंड्री वाल व जर्जर सड़क में गिरकर चोटिल व दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बावजूद उसके भी क्षतिग्रत हुई नहर की पुलिया की मरम्मत जिम्मेदार अब तक नही करा सके है जिससे अहमदपुर खालसा के ग्रामीणों में जिम्मेदारों की लापरवाही को लेकर खाशा रोष ब्याप्त है । वही दूसरी ओर मिट्टी से भरे लदे डम्फर आखिर कहा से ये मिट्टी लाते है और कहा ले जाते है , और क्या इन्हें ओवरलोड माल लादकर चलने की परमीशन किसने दी है , क्या इन्हें प्रशाशन का लेस मात्र भी भय नही है । वही ग्रामीणों ने बताया की इस बात की शिकायत आलाधिकारियों के संज्ञान में ये बात होने के बावजूद भी न तो ओवरलोड का आवागमन अब तक बन्द हो सका है , और न ही क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण जिससे ग्रामीणों में भारी रोष पनप रहा है ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !