पीयूष द्रिवेदी, इटौंजा,लखनऊ। इटौंजा क्षेत्र के अंतर्गत गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने इटौंजा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।छात्रा ममता(काल्पनिक नाम)ने आरोप लगाया है कि उसको अभिषेक पुत्र जोगिंदर आए दिन स्कूल जाते समय पीछा करता हैं।
और एकांत पाने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता हैं। इस सूचना पर थाना इटौंजा प्रभारी नंदकिशोर ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 30/ 2020 धारा 354 घ 506 आईपीसी 7/8 पैक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही हैं।
| ReplyReply allForward |
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !