लखनऊ ब्यूरो( राज प्रताप सिंह )माजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी मुकदमे से नहीं डरते। जब सीएम अपने मुकदमे वापस ले रहे हैं तो सरकार बनते ही नौजवानों के मुकदमे हम वापस लेंगे। हम संविधान बचाना चाहते हैं लेकिन जिनसे मुकाबला है वह संविधान को कुछ नहीं समझते। नौजवानों को रोजगार चाहिए या एनपीआर। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग तय नहीं करेंगे कि हम नागरिक है या नहीं। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रास्ता दिखाया था।
उन्होंने कुछ कार्ड जला दिये थे। यहां हम पहले होंगे जो एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे, मैं कोई फार्म नहीं भरने जा रहा, आप तय करिये की भरेंगे या नहीं। योगी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अन्याय कर रहे हैं। लोक भवन में अटल प्रतिमा के बगल में रामशरण दास की प्रतिमा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच होगी तो सच्चाई सामने आएगी, जितने लोगों की जान गईं हैं वे पुलिस की गोली से गई है।

सरकार चाहती है कि पीड़ितों से विपक्ष छिपकर मिले। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है। हम अगर पीड़ितों से सहानुभूति जताना चाहते हैं तो उनको क्या दिक्कत है।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो मौजूद हैं। सरकार बनने पर हम जांच करेंगे और जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करेंगे। अखिलेश ने सवाल किया कि भाजपा बताएं कि बदायूं में पुलिस अफसर की हत्या के मामले में कितनी वसूली की गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !