Breaking News

विश्वेश तीर्थ अयोध्या फैसले से प्रफुल्लित हुए थे : योगी

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेजावर मठ, उडुपी के प्रमुख जगद्गुरू मध्वाचार्य पूज्य स्वामी विश्वेश तीर्थ के दिवंगत होने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी विश्वेश तीर्थ के निधन से सनातन हिन्दू समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। पूज्य स्वामी श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन से निकटता से जुड़े थे।

उनके जीवनकाल में श्रीराम जन्मभूमि के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने पर वे अत्यन्त प्रफुल्लित हुए थे। स्वामी का जीवन, उनके विचार और शिक्षाएं राष्ट्र व समाज को सदैव प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्वामी विश्वेश तीर्थ के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …