Breaking News

लखनऊ

पत्नी-बेटे के साथ आजम खान को जेल, अखिलेश बोले- बदले की भावना से की गई कार्रवाई

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खान और उनके परिवार को जेल भेजे जाने के कुछ घंटे बाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी बदले की भावना से किसी भी कार्यवाही को उचित नहीं मानती है। हालांकि यादव ने अपने इस …

Read More »

यूपी विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर अप्रैल में होगा चुनाव

लखनऊ ब्यूरो।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर अप्रैल में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी तेज हो गई है। इनमें 6 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की और 5 सीटें स्नातक निर्वाचन की हैं। इन 11 सीटों पर मौजूदा विधान परिषद सदस्यों …

Read More »

आकाशीय बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत पर दी गई सहायता : मुख्यमंत्री

लखनऊ ब्यूरो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली गिरने से 13 जिलों में 15 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि घटना के 24 घंटे अंदर प्रत्येक परिवार को चार-चार रुपये सहायता राशि दी गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को ट्वीट कर दी गई।मुख्यमंत्री ने …

Read More »

शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले

लखनऊ ब्यूरो।शिक्षा विभाग में मंगलवार को समूह ‘क के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इसमें डायट प्राचार्य सोनभद्र राजेन्द्र प्रताप को डीडी (अर्थ) व डायट प्राचार्य हाथरस ऋचा गुप्ता को डीडी (सामान्य) के पद पर निदेशालय प्रयागराज में तैनाती दी गई है।वहीं डायट प्राचार्य संतकबीर नगर प्रताप सिंह …

Read More »

छह महीनों में 21 लोगों की मौत हुई : योगी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश सरकार का कहना है कि पिछले छह महीने में राज्य में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 21 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में सपा के राकेश सिंह के सवाल पर यह लिखित जवाब में यह बात कही। जवाब …

Read More »

विधानसभा में भाजपा सदस्य ने उठाए सवाल, विपक्ष ने किया स्वागत, सत्ता पक्ष असहज

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। गोवंश की देखभाल के सवाल पर विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने सवाल उठाए। इससे सत्ता पक्ष तो असहज हुआ लेकिन विपक्षी सदस्यों ने मेजे थपथपाकर स्वागत किया। प्रश्नकाल में गोवंश सरंक्षण संबंधी सवाल पर जब पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण जवाब दे …

Read More »

बदनाम करने के लिए सीमा से छोड़े जा रहे जानवर : सुरेश खन्ना

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। विधानसभा में सोमवार को सरकार ने कहा कि उसकी बदनामी कराने के लिए मध्य प्रदेश व राजस्थान सीमा से छुट्टा जानवर यहां छोड़े जा रहे हैं।सदन में प्रश्नकाल के दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के …

Read More »

अलीगढ़ में महिलाओं पर लाठीचार्ज अमानवीय : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में सत्ता का दमन जारी है। अलीगढ़ में पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। भाजपा सरकार द्वारा …

Read More »

अधिकारी जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें : केशव मौर्य

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या टालमटोल क्षम्य नहीं है।सोमवार को कैंप कार्यालय सात कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री …

Read More »

ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- थैंक्यू इंडिया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी की। राज प्रताप सिंह, आगरा,लखनऊ ब्यूरो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज की खूबसूरती को देखकर ट्रंप …

Read More »