Breaking News

यूपी विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर अप्रैल में होगा चुनाव

लखनऊ ब्यूरो।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर अप्रैल में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी तेज हो गई है। इनमें 6 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की और 5 सीटें स्नातक निर्वाचन की हैं। इन 11 सीटों पर मौजूदा विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल इस साल 6 मई को खत्म हो रहा है। इससे पहले इन सीटों का चुनाव होना है।केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर इन सभी 11 सीटों पर चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने 28 जनवरी को इन सभी 11 सीटों की मतदाता सूची अपडेट कर दी है। भारतीय जनता पार्टी पहली बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। इस चुनाव के लिए आयोग मार्च में अधिसूचना जारी करेगा। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इस समय एमएलसी कांति सिंह हैं। इस सीट पर कुल 312171 वोटर अप्रैल में होने वाले चुनाव में नई एमएलसी का चुनाव करेंगे। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह एमएलसी हैं। चुनाव में कुल 207039 वोटर इस सीट पर नया एमएलसी चुनेंगे। आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इस समय डा.असीम यादव एमएलसी हैं।

इस सीट पर अब कुल 281672 वोटर हैं। मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हेम सिंह पुण्डीर एमएलसी हैं। इस सीट की अपडेट वोटर लिस्ट में कुल 296159 स्नातक वोटर हैं। लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस समय उमेश द्विवेदी विधान परिषद सदस्य हैं। इस सीट पर कुल 28915 वोटर अपडेट किए गए हैं। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस समय चेत नारायण सिंह एमएलसी हैं। इस सीट पर कुल 32640 वोटर बनाए गए हैं। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस समय जगवीर किशोर जैन एमएलसी हैं। इस सीट पर कुल 30595 वोटर अपडेट किए गए हैं। मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा एमएलसी हैं। इस सीट पर अब अगला एमएलसी 30104 वोटर चुनेंगे। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार मिश्रा एमएलसी हैं। इस सीट की वोटर लिस्ट में कुल 37043 वोटर बनाए गए हैं। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस समय ध्रुव कुमार त्रिपाठी एमएलसी हैं। इस सीट पर कुल 39772 वोटर अपडेट किए गए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …