
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संविधान के शिल्पी, बाबा साहब डा. बीआर आंबेडकर की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आंबेडकर की जयन्ती पर घर पर रह कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। इससे हम कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने में सफल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी बाबा साहब की जयन्ती आवास पर ही मनायंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डा. आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्राविधान किए। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डा. आंबेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। भेदभाव रहित एवं समरस समाज का निर्माण ही हम सभी की डा. आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व बीजेपी महामंत्री सुनील बंसल ने भी प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !