Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / जापान अमेरिका का निवेश यूपी के लिए मौका : योगी

जापान अमेरिका का निवेश यूपी के लिए मौका : योगी

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका व जापान चीन से अपना निवेश निकालना चाहते हैं। यह यूपी के लिए मौका हो सकता है। अवस्थापना व औद्योगिक आयुक्त, प्रमुख सचिव एमएसएमई को मिलकर इस निवेश को आकर्षित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
सीएम ने सोमवार को टीम 11 के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। असल में कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक बीमारी की शुरुआत चीन से हुई। उसके चलते कई अमेरिकी कंपनियां व जापानी कंपनियां अपना कारोबार समेटने की तैयारी में हैं और वह निवेश के लिए दूसरे देशों का रुख कर सकती हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि इसके लिए यूपी को अपनी से तैयारी करनी चाहिए ताकि चीन से हटने वाली कंपनियां भारत खास तौर पर यूपी आ सकें। इन कंपनियां में कई आईटी कंपनियां व निर्माण क्षेत्र से जुड़ी हैं। उधर सीएम ने यह भी कहा कि जिन पात्र परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका राशन कार्ड बनवाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब पाए जाने पर सम्बन्धित एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …