Breaking News
Home / दिल्ली / देश की राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, मिली उमस से राहत।

देश की राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, मिली उमस से राहत।

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कई दिनों से गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी,वहीं रविवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी उमस एवं गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। रविवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था और बादल लगा हुआ था, वही तेज हवाओं के साथ बारिश भी शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से जारी गर्मी से राहत मिली है। वही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 4-5 मई को बारिश की संभावना जाहिर की थी। मौसम विभाग ने 5 मई को तेज आंधी का अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि हवाओं की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, वहीं मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने भी शनिवार को अगले 24 घंटे के दौरान देश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश की उम्मीद जताई थी। आने वाले 4 दिनों में तापमान में कमी आने की उम्मीद है ,जहां दिल्ली में पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा था वहीं अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …

गैंग बस्ट अभियान में पुलिस की सफलता, गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन …