लखनऊ (सुखलाल) : राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में हुए छोटू लोधी हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। पैसे व वर्चस्व को लेकर हुई थी इस हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए रिज़वान नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आप को बता दें दिनांक 18-5-19 को थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के कैम्पल रोड कन्हई खेड़ा मोड़ पर कन्हई खेड़ा निवासी हिंगा लोधी के पुत्र छोटू लोधी की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिस मामले में छोटू लोधी की पत्नी रेनू लोधी द्वारा अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया गया था। यह घटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम न थी इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए तथा अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिमी विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में थाना ठाकुरगंज की पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस को लगाया गया था।

इस टीम द्वारा की गई कार्रवाई व इकट्ठी की गई जानकारी के आधार पर जो बात खुल कर आई उसमे ये पता चला की कुंख्यात अपराधी अक़ील अंसारी द्वारा पैसे और वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में अपने शूटरों द्वारा ये हत्या करवाई गयी थी। जांच में प्रकाश में आये नुरुल के पुत्र अभियुक्त रिज़वान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ़्तार कर लिया। रिज़वान पहले भी थाना ठाकुरगंज से जेल जा चुका है। इसके अलावा रिज़वान अक़ील का बहुत ही करीबी है। रिज़वान व अक़ील का छोटू लोधी का पैसे का लेनदेन का मामला सामने आया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिसको लेकर अक़ील ने छोटू लोधी की हत्या करवा दी। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान का अक़ील से डेढ़ माह से हरदोई जेल व पेशी के दौरान मिलने का सिलसिला लगातार जारी था। इसी दौरान इन लोगो द्वारा छोटू लोधी की हत्या का प्लान बनाया गया। इस हत्याकांड के षड़यंत्र में अक़ील के कुछ और भी सहयोगी शामिल रहे हैं। रिज़वान द्वारा छोटू की गतिविधियों के बारे में अक़ील को बराबर सूचित किया जा रहा था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे दो अन्य लोगो की भी पहचान कर ली है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देकर उनको भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।
Attachments area
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !